Site icon OmExpress

राज्य की 3878 ग्राम पंचायतों और जिला परिषदों के चुनाव ख़बर

-: जुलाई के अंतिम सप्ताह बाद हो सकते हैं -: चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी
जयपुर।राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 26 जिलों की शेष रही 3878 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव कराने की योजना बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्र बताते हैं कि आयोग जल्द ही पूरा कार्यक्रम जारी कर देगा. चुनाव जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में हो सकते हैं.
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बांरा, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जोधपुर, करौली, नागौर, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, पाली, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, सिरोही और श्रीगंगानगर जिलों में पंचायतीराज संस्थाओं में शेष पंचायतों के चुनाव होने हैं।

11,141 ग्राम पंचायतों में से 3878 ग्राम पंचायतों के चुनाव करवाने शेष हैं. बाकी सभी ग्राम पंचायतों के चुनाव राज्य चुनाव आयोग ने तीन चरणों में पूरे करवा लिए थे. 10 जून को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन हो चुका है. पहले अंतिम प्रकाशन की तिथि 23 मार्च को किया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते कामकाज प्रभावित होने से इनका अंतिम प्रकाशन नहीं हुआ था ।

शेष बची ग्राम पंचायतों के साथ ही ग्राम पंचायत चुनाव- 2020 के चौथे चरण के तहत पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनाव भी संपन्न करवाए जाएंगे।

Exit mobile version