Site icon OmExpress

राज्य के 86 संगठनों और प्रसिद्ध व्यक्तियों ने लिखा राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को पत्र

राज्य में संविधान की मर्यादा के अनुसार विधानसभा का तत्काल सत्र बुलाया जाने और बहुमत की सरकार स्थापित की जाने की मांग की

जयपुर।राजस्थान के 86 विभिन्न जन संगठन और प्रसिद्द व्यक्तियों ने राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री कलराज मिश्र को अरुणा रॉय, डॉ. लाड कुमारी जैन, श्री पी.एल मीमरोथ, धर्मचंद खैर, राधाकांत सक्सेना, डी.के. छगानी, मो. नाजीमुद्दीन सहित प्रदेश के जन संगठनों के लगभग 200 प्रतिनिधियों द्वारा पत्र लिखा गया है. राज्य में पिछले 15 दिन से चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर बहुत चिंतित हैंI ख़ास तौर से जब प्रदेश और देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कोविड-19 जैसी महामारी फैली हुई है और पूरी दुनिया इस महामारी से लड़ रही है. राजस्थान राज्य की जनता ने भी इस महामारी से पूरी तरह मुकाबला किया है और आज भी कर रही है. ऐसे समय में राज्य में राजनीतिक स्थिरता और सुसाशन की आवश्यकता है उस समय में राज्य में एक संवैधानिक संकट उत्पन्न होना बहुत ही दुखद है ।

इस संदर्भ में राज्य के महामहिम राज्यपाल को लिखे गए पत्र में मांग की गई है कि राज्य में स्थिरता लाई जाये और कैबिनेट द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के फैसले की मर्यादा रखते हुए विधानसभा का सत्र तुरंत बुलाया जाये और राज्य में बहुमत की सरकार स्थापित की जाये।

विभिन्न संगठनों की ओर से संवैधानिक एवं कानूनी पहलुओं पर कई विशेषज्ञों से सलाह ली गई है और उन सबने एकमत में कहा है कि:-

· भारत के सविधान के अनुछेद 174 व उच्चतम न्यायलय के 1994, बोम्मई (कर्नाटक राज्य ), 2016, रेबिया (अरुणाचल राज्य) और 2020 शिवराज सिंह (मध्य प्रदेश) तीन फैसलों से स्पष्ट है कि केवल विधानसभा पटल पर ही कोई दल संवैधानिक तरीके से अपना बहुमत साबित कर सकता है I

· अनुछेद 174 के तहत राज्य मंत्रीमंडल की सलाह पर महामहिम राज्यपाल विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए बाध्य हैं.

· अगर महामहिम राज्यपाल तथ्यों के आधार पर समझ बनाते हैं कि सरकार अल्पमत में है, तो विधानसभा का सत्र बुलाकर सदन के पटल पर बहुमत साबित करवा सकते हैं ।

· अतः किसी भी परिस्थिति में महामहिम राज्यपाल, राज्य मंत्रीमंडल द्वारा विधानसभा का सत्र बुलाने की सलाह को ना इंकार कर सकते हैं, ना उसमें देरी कर सकते हैं.

इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ राजस्थान के महामहिम राज्यपाल को लिखे गए पत्र की प्रति संलग्न है.

कविता श्रीवास्तव, निखिल डे,

द्वारा, 48, वन विहार, देव नगर मेन रोड, टोंक रोड, जयपुर 302018

)

Exit mobile version