Site icon OmExpress

राज्य सरकार का अवैध खनन के विरुद्ध अभियान

_जैसलमेर जिला कलेक्टर डॉ प्रतिभा सिंह के निर्देश पर
पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावत के नेतृत्व में अवैध खनन माफिया पर कसा जा रहा शिकंजा
_बीकानेर से आई माइनिंग विजिलेंस टीम ने माइनिंग इंजीनियर ललित मंगल के नेतृत्व में डाला जैसलमेर में डेरा

_अवैध खनन में लिप्त सिलिका सैंड से भरी ट्रक से वसूला गया एक लाख चौदह हजार रूपए का जुर्माना

जैसलमेर।जैसलमेर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है जैसलमेर के नजदीक स्थित जेठवाई मूलसागर चुंधी इत्यादि खनन क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा हुआ देखा जा रहा है
खनिज विभाग की धमक और विभिन्न प्रकार के दोष निकलने की संभावना रहने के कारण चोरों ने तो क्या साहूकारों ने भी अपने खनन कार्यो को बंद कर रखा है क्योंकि जब भी माइनिंग विभाग की फ्लाइंग सड़को पर आती है तो विध्वंसक कार्यवाही करके ही छोड़ती हैं इसलिए खनिज विभाग का खनन व्यवसायियों में खासा भय व्याप्त हो गया है और सबंधित व्यवसाय से जुड़े लोगों के द्वारा राज्य व्यापी चल रहे अभियान की अंतिम तिथि 14 जून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है पीले पत्थरों का परिवहन लगभग ठप्प हो गया है
जैसलमेर माइनिंग इंजीनियर सहदेव सहारण और बीकानेर से विजिलेंस टीम का नेतृत्व कर रहे माइनिंग इंजीनियर ललित मंगल के द्वारा लगातार खनिज क्षेत्रों की ओर से आनी वाली सड़को पर लगातार नजर रखी जा रही है जिसके चलते सिलिका सैंड से भरे हुए ट्रक को पकड़ कर एक लाख चौदह हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया
खनिज अभियंता जैसलमेर ने बताया कि 14जून तक राज्य सरकार के अभियान के बाद भी विभाग के द्वारा अवैध खनन परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और आज की गई जांच के दौरान सिलिका सैंड से भरे हुए ट्रक को पकड़ा गया जिससे एक लाख चौदह हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Exit mobile version