Site icon OmExpress

राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान शुरू 

बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा किसानों से संपूर्ण कर्जमाफी का वादा कर नहीं निभाने के कारण भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा सरकार के विरुद्ध शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत उदयरामसर में हस्ताक्षर अभियान में हजारों किसानों ने हस्ताक्षर किये। इस अभियान के संयोजक व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक यादव के अनुसार मोर्चे के प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव व जालम सिंह भाटी, हस्ताक्षर अभियान के प्रदेश संयोजक खीमाराम चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरी कुमावत व दुर्ग सिंह राजपुरोहित, संभाग प्रभारी ज्ञानाराम, मोर्चे के अध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी तथा भाजपा के शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह इत्यादि ने उदयरामसर में इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को सुना। गांव में स्थित विभिन्न खेतों में भी प्रदेश पदाधिकारी पहुंचे और खेती का अवलोकन किया। इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों श्याम सुंदर स्वामी व पप्पू राम मेघवाल का सम्मान भी किया गया। दीपक यादव ने बताया कि इस अवसर पर उदयरामसर ग्राम वासियों ने अतिथियों का भव्य स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों को मां करणी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version