Site icon OmExpress

राज्य सरकार ने देर रात्रि किया 103 आईपीएस अधिकारीयो का तबादला

 

जयपुर।राज्य सरकार ने एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कोरोना काल में राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात को एक आदेश जारी कर 103 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए है, जिसमें आईएएस राजीव स्वरूप को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। पूर्व सीएस डीबी गुप्ता को अभी कहीं नहीं लगाया गया।

साथ ही पांच संभागीय आयुक्तों को भी बदला गया है। आदेश के अनुसार कोरोना महामारी में चिकित्सा में अतिरिक्त मुख्य सचिव की कमान संभाल रहे रोहित कुमार सिंह को राज्य का नया गृह सचिव बनाया गया है। साथ ही दिनेश कुमार यादव को ग्रेटर नगर निगम जयपुर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई जिला कलेक्टर भी बदले गए है। जयपुर जिला कलेक्टर के रूप में अन्तर सिंह नेहरा को लगाया गया है ,करौली जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग,कोटा कलेक्टर जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़, झालवाड़ जिला कलेक्टर निकया गोहाएन , अजमेर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित , नागौर जिला कलेक्टर डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी बनाए गए हैं।

आबकारी विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी डॉ जोगाराम को दी है। भंवरलाल मेहरा को बीकानेर का संभागीय आयुक्त तभी कनक कलेक्टर गौतम को आर यू डी आईडीपी जयपुर लगाया गया है।

सोमनाथ मिश्रा जयपुर के संभागीय आयुक्त होंगे। बीकानेर में शिक्षा निदेशक रहे प्रकाश राजपुरोहित को अजमेर में जिला कलेक्टर लगाया गया है।

Exit mobile version