Site icon OmExpress

राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत हुए राजेन्द्र जोशी

जयपुर , 25 जनवरी। दसवें ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ के अवसर पर शनिवार को जयपुर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय समारोह में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा के सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र जोशी को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सम्मानित किया । हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री कलराज मिश्र थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद कुमार, राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री प्रेमसिंह मेहरा, मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता एवं हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक श्री अश्विनी भगत इस दौरान अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राज्य स्तरीय समारोह के दौरान गत वर्ष बीकानेर जिले में निर्वाचन से संबंधी स्वीप कार्यों के सम्पादन में उल्लेखनीय कार्य करने पर जोशी को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया गया, जोशी ने गत लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने का उत्कृष्ट कार्य किया था।

राज्य स्तरीय समारोह में जोशी सहित प्रदेशभर की 23 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जोशी को मतदाता जागरुकता की गतिविधियों के संचालन में सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। जोशी को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Exit mobile version