Site icon OmExpress

राज. पुलिस ने एसडीआरएफ को क्रिकेट मैच में पछाड़ा

जयपुर,(दिनेश”अधिकारी”)। एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता जयपुर परिसर में प्रातः 06.30 बजे 08 ओवर क्रिकेट मैच का आयोजन करवाया। मैच प्रारम्भ होने के पूर्व 5 ओवर अभ्यास किया।खेल समाप्ति पर आई पी एस पंकज चौधरी द्वारा मैच के दौरान उपस्थित विषिष्ट अतिथि का सम्मान करते हुए खेल मे भाग लेने वाले खिलाडि़यों एवं उपस्थित एसडीआरएफ के अधिकारियों/कमर्चारियों का खेलों के प्रति मनोबल बढाते हुए अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने खेलाें के महत्व को बताया और टीम भावना की प्रासंगिकता को बचाव एवं राहत से जोड़कर देखने के लिए प्रेरित किया।

पहले खेलते हुए एसडीआरएफ टीम ने 08 आेवर में 66 रन का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान पुलिस क्रिकेट की टीम 07 ओवर में 67 रन बनाकर जीत दजर् की। दोनों टीमों में मैच को लेकर विषेष उत्साह देखा गया। मैच के दौरान उपस्थित गणमान्य व अन्य जवानां ने रोमांचक खेल का लुत्फ उठाया। मैच के दौरान संयुक्त रूप से घोषित मैन ऑफ दॉ मैच रहे राजस्थान पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राजकुमार (26 रन) एवं एसडीआरएफ टीम के खिलाड़ी

गणेश (30 रन) को कमाण्डेंट ने मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया। कमाण्डेंट ने एक अच्छा खिलाड़ी एसडीआरएफ के ध्येय वाक्य ‘‘आपदा सेवार्थ कटिबद्धता‘‘ के लिए अनुकूल बताया व एसडीआरएफ को एक आदर्ष बटालियन के तौर पर विकसित करने के लिए टीम भावना के लिए खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला।

Exit mobile version