Site icon OmExpress

राणुओं की ढ़ाणी विद्यालय में लगाएं पौधे

– पौधों से आती है परिवेश में सकारात्मक ऊर्जा

बाड़मेर । राष्ट्रीय राजमार्ग-68 अहमदाबाद मार्ग कुर्जा फांटा के पास स्थित राजकीय शिक्षाकर्मी प्राथमिक विद्यालय, राणुओं की ढ़ाणी में मंगलवार को संस्था प्रधान बाबुलाल चैधरी एवं एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया ।

विद्यालय संस्था प्रधान बाबुलाल चैधरी ने बताया कि कुर्जा फांटा निकट स्थित राजकीय शिक्षाकर्मी प्राथमिक विद्यालय, राणुओं की ढ़ाणी में मंगलवार को एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में 06 पौधे लगाएं गए ।

एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि पौधे हमारे परिवेश की आन, बान और शान है । इन्हीें पौधे की मधुर छांव तले अनन्त जीव अपना जीवन यापन करते है और सुखद महसूस करते है । भीष्ण गर्मी हो या बारिश हो पौधे हमेशा हमें अपनी शरण प्रदान करते है । पौधों से परिवेश में सकारात्मक उर्जा का संचरण होता है ।

अमन ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में कम से कम एक सुन्दर व मनोरम वाटिका होनी चाहिए जिसमें रंग-बिरंगें फूलों से महकते पौधे और छायादार पेड़ लगे हो । पौधारोपण कार्यक्रम में मुकेश बोहरा अमन, बाबुलाल चैधरी, डाूलराम सेजू एवं पेंम्पों चैधरी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version