Site icon OmExpress

रात के अंधेरे में घर में कूदकर युवतियों की आँखों में मिर्च डाल फिर तेजाब फेंका

बीकानेर। नया शहर की प्रताप बस्ती में एक दुस्साहसी अपराधी ने मंगलवार की रात संगीन वारताद को अंजाम देते हुए घर में घुसकर दो युवतियां की आंखों में पहले मिर्च झोंकी दी फिर तेजाब फेंक दिया। रिश्ते में लगती बुआ -भतीजी अचानक हुई इस वारदात से बुरी तरह घबरा गई और शोर-शराबा मचाया तो अज्ञात बदमाश छत के रास्ते दिवार फांद कर भाग छूटा। वारदात में बुआ पर तो ज्यादा तेजाब नहीं गिरा लेकिन भतीजी खासी झुलस गई।

इस वारदात की खबर से इलाके में सनसनी सी फैल गई लेकिन विडम्बना यह है कि नया शहर पुलिस इस संगीन वारदात को मामूली वारदात बताकर टालने में लगी थी। जानकारी के अनुसार प्रताप बस्ती में संजीवनी होस्पीटल के पीछे रेंवतराम नायक के मकान में हुई इस वारदात में उसकी बीस वर्षीय लड़की सुनिता देर रात को टॉयलेट के लिये जा रही थी,तभी छत्त के रास्ते से आये युवक ने उस की आंखों में मिर्च झोंक दी,सुनिता ने शोर मचाया तो उसकी भतीजी सरिता भी वहां आ गई।

अज्ञात अपराधी ने उसकी आंखों में भी मिर्च झोंक दी और फिर बोलत से तेजाब उड़ेल के भाग छूटा। तेजाब की जलन से दोनों पीडि़ताएं बुरी तरह कराह उठी,उनका शोर-सुनकर घर परिवार और आस पड़ोस के लोग भी जाग गये। लोगों ने तेजाब से झुलसी हालात में दोनों पीडि़ताओं को होस्पीटल पहुंचाया जहां सुनिता को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जबकि उसकी भतीजी सरिता को भर्ती कर लिया जिसकी पीठ तेजाब से खासी झुलसी हुई है। वहीं नया शहर थाना पुलिसने पीडि़ता सुनिता के पर्चा बयान पर अज्ञात अपराधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि इस वारदात को प्रताप बस्ती के शातिर अपराधी ने अंजाम दिया है जो फिलहाल भूमिगत हो गया है।

Exit mobile version