Site icon OmExpress

रामदेवरा में भल्ला फाउंडेशन द्वारा मंगलवार तक संचालित होगा लंगर



रामदेवरा-बीकानेर/ भल्ला फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में रामदेवरा स्थित बीकानेर यात्री धर्मशाला में गत 27 सितम्बर से निशुल्क लंगर एवं पेयजल व्यवस्था संचालित की जा रहीं है।
ट्रस्ट के व्यवस्थापक हीरालाल हर्ष एवं उपाध्यक्ष सोहनलाल सेठी ने बताया की संस्था द्वारा संचालित धर्मशाला में दोनो समय हज़ारों श्रदालु भोजन-चाय-नाश्ता निशुल्क करते है। इस समय देश के विभिन्न प्रदेशो से भक्त आये हुए है।
उन्होंने बताया की मशीनीकृत गर्मागर्म रोटी-दाल चावल-सब्ज़ी की व्यवस्था से बाबा के भक्त प्रसन्न होकर जयकारे लगाते है।
सेवाकार्य में संस्था के सचिव राजेन्द्र जोशी, ताराचंद सेठी, नारायणदास रंगा, पन्नालाल सेठी,मुरलीमनोहर पुरोहित, जेठमल पुरोहित, किशोर कुमार रंगा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता सेवाकार्य में लगे हुए है। सेठी-हर्ष ने बताया की लंगर सेवाकार्य मंगलवार तक संचालित होगा।

Exit mobile version