Site icon OmExpress

रामपुरा बस्ती से वैष्णो धाम तक पैदल धार्मिक यात्रा को ध्वजा दिखाकर मकसूद अहमद ने किया रवाना

बीकानेर। नवरात्रों के प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर रामपुरा बस्ती से जयपुर रोड़ पर स्थित वैष्णो धाम तक पैदल धार्मिक यात्रा के रुप में नवरात्रि का पहला नवरात्रा मनाया जा रहा है। इस पैदल धार्मिक यात्रा को पूर्व मेयर व पूर्व यूआईटी चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद, रामपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक अरोड़ा, युवा समाजसेवी नरेश खत्री (छाबड़ा) रेलवे अधिकारी एवं समाजसेवी सुनील शादी, समाजसेवी किशन चावला, राकेश सिक्का, समाजसेविका रीटा अरोड़ा, मोहित अरोड़ा, सतपाल अरोड़ा, अमरदीप शर्मा ने माता रानी के झण्डे लहराकर और डीजे पर माता रानी के भजनों के साथ झूमकर पैदल यात्रा की शुरुआत की। दीपक अरोड़ा ने बताया कि कोरोनाकाल में महामारी को देखते हुए सरकारी नियमों का पालन करते हुए विगत 2 सालों से पैदल धार्मिक यात्रा का आयोजन नहीं किया गया और इस बार अति उत्साह के साथ घोड़े, ऊंट, बस और कार, जीप, टै्रक्टर और बसों मेें सैकड़ों की तादाद में पूरे बीकानेर से लोगों ने माता रानी के भजनों पर आनंदित होते हुए यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नरेश खत्री (छाबड़ा) और मोहित अरोड़ा ने बताया कि सभी भक्तों के लिए, बच्चों एवं मातृशक्ति के लिए पानी की व्यवस्था, फल, फू्रट और व्रत के आहार की व्यवस्था की गयी। प्रेमलता अरोड़ा और कामिनी अरोड़ा ने बताया कि नवरात्रि का पहला दिन प्रतिपदा का होता है। इस दिन कलश पूजन के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। साजिद भुट्टो, सलीम भुट्टो, इब्राहिम लबाना, बंटी गहलोत, इस्लाम भाटी, टीपू सुलतान, राजू खान, रोबिन खान, सानु भुट्टो, अजरुदीन आदि के साथ भारी मात्रा में मुस्लिम समाज की ओर से रास्ते में भक्तों को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर और पानी की व्यवस्था कर भक्तों का उत्साहवर्धन किया और इस धार्मिक पैदल यात्रा में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

Exit mobile version