Site icon OmExpress

रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट : भोजन वितरण में विशेष व्यंजन में हलवा वितरित

बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लॉकडाउन के प्रथम चरण से जरुरतमंदों को प्रशासन के माध्यम से भोजन वितरित किया जा रहा है। ट्रस्ट संरक्षक एवं नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि रोजाना 900 पैकेट वितरित किए जा रहे हैं वहीं अक्षय तृतीया पर विशेष रूप से देशी घी का हलवा भोजन में दिया गया। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि जरुरतमंदों को वितरित किए जा रहे इस भोजन में अक्षय तृतीय पर विशेष व्यंजन मिले इसी उद्देश्य से हलवा बना कर भेजा गया।

Exit mobile version