Site icon OmExpress

रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व लूणकरन सरोजदेवी सामसुखा ट्रस्ट ने किया 4 हजार कम्बल का वितरण


-बीकानेर में 4 हजार, आसाम में 6 हजार कम्बल किए वितरित
– कड़ाके की सर्दी में कम्बल वितरण वाकई सराहनीय कार्य : डॉ. नीरज के. पवन
– रांका हर जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं : अखिलेशप्रताप सिंह

बीकानेर। ईश्वर सक्षम व्यक्ति को ही सेवा का अवसर देता है, हालांकि सक्षम तो बहुत लोग होते हैं लेकिन दिल में सेवा के भाव विरले व्यक्तियों में ही होते हैं। यह बात संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने शुक्रवार को रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व लूणकरन सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 4 हजार कम्बल वितरण के दौरान कही। डीसी नीरज के. पवन ने कहा कि कड़ाके की इस सर्दी में कम्बल वितरण करना वाकई सराहनीय कार्य है। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय में कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने कहा कि महावीर रांका हर जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं। रांका ने जबरदस्त टीम वर्क के साथ कोरोना काल में भी ऑक्सीजन, भोजन के पैकेट, सूखे राशन की किट जैसे महत्ती जिम्मेदारियों को निभाया। कार्यक्रम में टेकचंद बरडिय़ा, समाजसेवी मोहनलाल कच्छावा भी मंचासीन रहे। यूआईटी पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि लूणकरन सरोज देवी सामसुखा द्वारा गत 8-9 वर्षों से कम्बल वितरण का कार्य हर वर्ष किया जाता है। सामसुखा परिवार द्वारा आसाम में भी 6 हजार कम्बल वितरण किए गए। पवन महनोत ने बताया कि अतिथियों का स्वागत गणेश बोथरा, जेठमल सेठिया, युधिष्ठरसिंह भाटी व सांवर मोदी द्वारा किया गया। महनोत ने बताया कि कार्यकर्ताओं व संस्थाओं के माध्यम से बीकानेर की अनेक कच्ची बस्तियों में जरुरतमंदों को यह कम्बल वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में चंद्रेश हर्ष, नारायण गहलोत, राजेन्द्र शर्मा, शंकरसिंह राजपुरोहित, मनीष कच्छावा, पंकज कच्छावा, भगवान सिंह मेड़तिया, रमेश पारीक, शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, तेजाराम राव, मोहम्मद ताहिर मनोज पडि़हार, लोकेश छाबड़ा, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, रमेश भाटी, सीताराम सुथार व प्रणव भोजक उपस्थित रहे।

Exit mobile version