Site icon OmExpress

राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किये एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये

आगरा/शमसाबाद ।राम मंदिर निर्माण के लिए चलाये जा रहे निधि समर्पण अभियान में सभी अपने पूरी श्रद्धा से धन समर्पित कर रहे है. शनिवार को डॉक्टर बी पी एस ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर भानु प्रताप सिंह परिहार ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये एक सौ एक रुपये की धनराशि का चेक आरएसएस के प्रमोद चोहान को समर्पित किया. साथ ही राजेश परिहार तथा युवराज परिहार
ने बताया कि भगवान राम पूरे भारत के आस्था के प्रतीक है. भगवान राम का मंदिर भव्य बनाया जा रहा है. समाज सेवी हेमंत परिहार ने कहा कि सभी लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए अपनी बचत से कुछ अंश देकर भव्य राम मंदिर बनवाने में अपना सहयोग करें.

– छोटे-छोटे बच्चों में दिखा उत्साह

राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के तहत छोटे-छोटे बच्चे भी अपना अपना योगदान दे रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को आदित्य परिहार, अर्जुन परिहार, रिदिमा परिहार ने भी अपनी गुल्लक को तोड़कर भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की.

लेखिका मंच की पदाधिकारी मिथिलेश परिहार, अनीता सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भव्य हो रहा है. क्षेत्रीय लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

इस मौके पर हेमंत परिहार, जसवंत परिहार, ऋषि सिंह, नाहर सिंह, अजय परिहार आदि उपस्थित रहे.

Exit mobile version