Site icon OmExpress

राष्ट्रपति चुनाव : यशवंत सिन्हा हो सकते हैं विपक्ष के उम्मीदवार

अभी तक 19 दल सिन्हा के नाम पर रजामंद
ममता का आभार जताते हुए टीएमसी से इस्तीफा देने की इच्छा जताई

नई दिल्ली : राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार, फारुख अब्दुल्ला और गोपाल कृष्ण गांधी के इंकार के बाद अब यशवंत सिन्हा हो सकते है विपक्ष के उम्मीदवार। देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, 21 तारीख को देश को नए महामहिम मिल जाएंगे। चुनाव से पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों पर सभी की नजर टिकी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। अभी तक कुल 19 दलों ने उनके नाम पर सहमति भी जता दी है। ट्विटर के जरिए यशवंत सिन्हा ने एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘ममता जी ने टीएमसी में मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाई, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। अब समय है कि एक बड़े विपक्ष के संगठन के लिए मैं पार्टी से अलग हो जाऊं। मुझे उम्मीद है कि वह मेरे इस कदम को स्वीकार करेंगी। गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा आज दिल्ली में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चुनाव के लिए विपक्ष की बैठक में भाग लेने वाले हैं।

आज होने वाली बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव विपक्ष कर सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक टीएमसी के बड़े नेताओं में इस बात पर सहमति बन गई है।

Exit mobile version