Site icon OmExpress

राष्ट्रपति ने आठ राज्यों के राज्यपाल बदले

नई दिल्ली,। देश में कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है| हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को भी यहां से हटा कर त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है| इसी प्रकार थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है| इसी के साथ मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है|

Exit mobile version