Site icon OmExpress

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का 20वां स्थापना दिवस मनाया

राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह चम्पावत के निर्देशानुसार 10 जून को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हीराबाग फ्लैट स्थित प्रदेश कार्यालय पर आज स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश कार्यालय सचिव राजेश ढांचोंलिया ने बताया कि
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन दाधीच ने की। कार्यक्रम का संचालन जयपुर जिला अध्यक्ष नृपेश भरतपुरिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में पार्टी ध्वजारोहण प्रदेश महासचिव डॉ रेखा खान द्वारा किया गया। प्रदेश महासचिव शहाबुद्दीन गौरी द्वारा पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया व कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संगठन को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया।

इस कार्यक्रम में जयपुर जिला महासचिव इरफान खान, बाबूलाल बैरवा, विक्रम सिंह शेखावत, भगत सिंह शेखावत, श्रीकृष्ण एवं शंकरलाल तथा पार्टी के अनेकों पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।स्थापना दिवस पूरे राजस्थान प्रदेश भर मे धूमधाम से मनाया गया। अंत में जयपुर जिला अध्यक्ष नृपेश भरतपुरिया ने सभी का धन्यवाद किया।

वही बीकानेर जिले की कार्यकारिणी ने भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।इस मौके पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ओम दैय्या ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि देश मे राज व्यवस्था संविधान के मुताबिक चलनी चाहिए।एनसीपी देश के संविधान को सर्वोच्च मानकर ही राष्ट्र सेवा कर रही है।इस मौके जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पंवार,कुशाल सिंह भाटी,महेंद्र भाटी,रमजान अली,बरकत अली,श्याम कुमार गहलोत,मूलचंद माली सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने एनसीपी कार्यालय गुलाब शाह दरगाह के पास यह कार्यक्रम आयोजित किया।इस मौके सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी व संगठन को मजबूत करने का सामुहिक संकल्प लिया।वही जोधपुर के बनाड़ रोड़ स्थित पांच सितारा होटल उम्मेद में राष्ट्रीय पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह चांपावत ने की।

इस मौके प्रदेश सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिये बूथ मजबूत करना होगा।बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए।आने वाले समय मे राज्य में स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव आने वाले है।पार्टी को इन चुनावों में जोरदार प्रदर्शन करना है।एनसीपी पार्टी देश की जनता के लिये लड़ाई लडऩे वाली राष्ट्रीय पार्टी है।पार्टी का विस्तार लगातर बढ़ता जा रहा है।राजस्थान में भी पार्टी को अच्छा जनादेश मिलेगा।इस लिये सभी को अभी से तैयारीया शुरू करनी होगी।कार्यक्रम में आये कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाईया देकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version