Site icon OmExpress

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

मुम्बई , । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार को बड़ा बदलाव किया गया है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पार्टी 25 वें स्थापना दिवस पर पार्टी संगठन में दो अहम बदलाव किए हैं। पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. सुप्रिया सुले को हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी का यह निर्णय सीनियर लीडर अजित पवार के लिए झटका माना जा रहा है।

सुप्रिया और प्रफुल्ल को कई राज्यों के प्रभार
शरद पवार ने इस घोषणा के साथ ही सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नए प्रभार भी सौंपे। दरअसल, पवार ने एलान में प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, गोवा राज्य के अलावा राज्यसभा की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं, सुप्रिया सुले के पास महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, यूपी और लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है। अजित पवार को किया नजरअंदाज
शरद पवार के इस फैसले को अजित पवार के लिए झटका भी माना जा रहा है। हालांकि, अजित पवार की मौजूदगी में ही यह घोषणा की गई। शरद पवार ने 1999 में उनके और पीए संगमा द्वारा स्थापित पार्टी एनसीपी की 25वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की।

शरद पवार ने पिछले महीने की थी इस्तीफे की पेशकश
पवार ने पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक नेताओं ने जोरदार विरोध किया था। पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित एनसीपी पैनल ने 5 मई को उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया था। इस बीच एनसीपी में शरद पवार के भतीजे अजित पवार को यह अहम पद न देना अपने आप में कई सियासी संकेत देता है।

Exit mobile version