Site icon OmExpress

राष्ट्रवादी कांग्रेस सुप्रीमो ,पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष आज जयपुर में कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

जयपुर। शुक्रवार को 12:30 बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार व पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल व प्रदेश अध्यक्ष (एनसीपी) राजस्थान के उमेद सिंह चंपावत जयपुर एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मिलने का प्रोग्राम बदल दिया गया है ओर पार्टी को किस तरीके से मजबूत व विस्तार किया जाये इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा करने वाले थे अब वे एयरपोर्ट से एक निजी होटल में पहुँचगे ।एम जुबेर खान (प्रदेश अध्यक्ष) राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस राजस्थान के नेतृत्व में अपने नेताओं का माला, साफा व पगड़ी पहनाकर के स्वागत करेंगे ।एम जुबेर खान प्रदेश अध्यक्ष युवा राष्ट्रवादी कांग्रेस व चंद्रप्रकाश शर्मा संगठन प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने यह जानकारी दी।

वही पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ओरपूर्व ओबीसी वर्ग प्रदेशाध्यक्ष पत्रकार ओम दैया दोनों से मिलकर स्वागत ओर जनवरी 2020में पंवार साब पर छपी उनकी विशेष कवरेज ओम एक्सप्रेस भेट करेंगे।

Exit mobile version