Site icon OmExpress

राष्ट्रवादी कोग्रेस पार्टी ने कोटा नगरनिगम चुनाव में ठोकी ताल

कोटा।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कोटा नगर निगम उत्तर-दक्षिण के उम्मीदवारों को चुनाव पर्यवेक्षक ही टिकट का वितरण करेंगे इसके लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अनिल गोयल प्रदेश महामंत्री (संगठन) चुनाव प्रवेक्षक कोटा, नृपेश भरतपुरिया प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी (कोटा- बारां), महेन्द्र बैरागी सरकार जिलाध्यक्ष बांरा एवं चुनाव संयोजक का कोटा आगमन होगा।

जिलाध्यक्ष विनित स्टोन ने बताया की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकटों का वितरण प्रदेशाध्यक्ष उम्मेद सिहं चंम्पावत द्वारा नियुक्त कोटा चुनाव प्रवेक्षक, कोटा- बांरा प्रभारी एवं चुनाव संयोजक नगर-निगम चुनाव के मधयनजर कोटा आ रहे हैं। चुनाव कार्यालय MPA-37 महावीर नगर ।डॉ सुरी डायग्नोस्टिक के सामने, अनिल टाईम्स, रगंबाड़ी रोड़ पर खोला गया है जहां पर्यवेक्षक आएंगे और पार्षद के लिए चयनित उम्मीदवारों को पार्टी टिकट वितरण का कार्य करेंगे। इसके साथ ही पार्टी जयपुर जोधपुर में नगरनिगम चुनाव में भी प्रत्याशी मैदान में उतरेगी।

Exit mobile version