Site icon OmExpress

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बीकानेर पहुंचे महावीर रांका का हुआ स्वागत


नए दायित्व के साथ गांव-शहर में शतरंज को और भी विकसित करने का रहेगा उद्देश्य : महावीर रांका
बीकानेर। रेलवे स्टेशन से लेकर सर्किट हाउस के समीप स्थित कार्यालय तक पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका का ढोल-ताशों के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि ऑल इंडिया चैस फैडरेशन में महावीर रांका को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन पर शतरंज खिलाडिय़ों सहित सैकड़ों जनों द्वारा स्वागत पुष्प वर्षा व पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए ऑल इंडिया चैस फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका कहा कि इस नए दायित्व के साथ ही ऑल इंडिया चैस फैडरेशन के उद्देश्य भारत सरकार के ‘मिशन खेलो इंडियाÓ में शतरंज के खेल को शामिल करना, स्कूल एवं गांव-गांव तक इस दिमागी खेल को विकसित करना है। रांका ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि राजस्थान में स्कूली खेलों में शतरंज को शामिल किये जाने के बाद 19 नवम्बर 2022 को एक विश्व रिकॉर्ड बना जिसमें स्कूलों के 38 लाख बच्चों ने एक दिन में शतरंज खेल कर इतिहास बनाया। यूनेस्कों की विश्वस्तरीय संस्था ने इसे एक शैक्षणिक खेल के रूप में लागू करने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो राजस्थान के खेल शुरू किये जाने की योजना है। इसमें भी शतरंज को शामिल करवाया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या किये जाने की प्रवृति को रोकने में भी शतरंज का खेल सफल साबित हो रहा है इससे मानसिक विकास में वृद्धि की जा सकेगी। जिन बच्चों को मोबाईल चलाने की आदत हो चुकी है उनको भी इस खेल में रूचि से इस आदत से निजात दिलाई जा सकती है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि लालजी गुर

Exit mobile version