Site icon OmExpress

राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया सरदार पटेल का जन्म दिवस

– राष्ट्रीय एकता अखंडता की दिलाई शपथ
बीकानेर 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त इंदीवर दुबे सहित विभिन्न अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे।

Exit mobile version