Site icon OmExpress

राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवम् पर्यावरण रक्षा जत्था रविवार को रैली निकालेगा

बीकानेर। राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवम् पर्यावरण रक्षा जत्था, बीकानेर में रविवार को प्रातः 06.00 बजे प्रमुख मार्गों पर रैली निकालेगा और फोर्ट स्कूल के मैदान पर वृक्षारोपण करेगा। सोहेल भाटी के नेतृत्व में निकलने वाली इस रैली को संभागीय आयुक्त निरज के. पवन हरी झण्डी दिखाएंगे।
अंकिता माथुर ने युवकों की सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि 19 जुलाई, 2022 से 24 जुलाई, 2022 तक चलने वाले सद्भावना अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए अनुभवी व वरिष्ठ लोगों का नेतृत्व प्राप्त हुआ है। श्री भरत सिंह एडवोकेट, ग्राम शेरूणा, प्रसिद्ध साहित्यकार श्याम महर्षि, श्रीडूंगरगढ, श्री रतनलाल , राजलदेसर, पत्रकार सूर्य सैनी, रतनगढ़, पत्रकार बाबूलाल , झुंझुनू एवं फतेहपुर पत्रकार श्री सादिक सिद्धीकी व राकेश , सीकर, पत्रकार डॉ. के.एल. कुमावत, चौमू एवं जयपुर में प्रसिद्ध गांधीवादी नेता सवाईसिंह इत्यादि अनेक वरिष्ठ लोगों ने इस अभियान को व्यवस्थित रूप से संचालित करने व नेतृत्व प्रदान करने का फैसला लिया।
भारत जोड़ो आन्दोलन में कन्याकुमारी से कश्मीर तक साईकिल यात्रा में बाबा आमटे के सहयात्री एवं नहर यात्रा तलवाड़ा झील से जैसलमेर तक के संयोजक रहे अशोक माथुर इस सद्भावना अभियान में युवकों के साथ रहेंगे। प्रत्येक पड़ाव पर जत्था परिचर्चा का आयोजन करेगा और वृक्षारोपण भी करेगा। इस जत्थे की सारी व्यवस्था स्थानीय जन सहयोग से ही होगी।
अंकिता माथुर ने बताया कि श्री अनिल मेघवाल, खुशवन्त लुनिया, अंषुमान राजपुरोहित, गौरव नंदिवाल, मयंक और सोहेल भाटी इत्यादि इस अभियान का जयपुर तक संचालन करेंगे। दिनांक 24 जुलाई, 2022 को इन्दिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के हॉल में महात्मा गांधी के पड़पोते और गांधी विचारक तुषार गांधी आयोजित होने वाले सम्मेलन में देश की वर्तमान हालातों पर अपना चिंतन प्रकट करेंगे।

Exit mobile version