Site icon OmExpress

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झुंझुनूं जिले में स्थापित सभी न्यायालयों में किया गया : दीक्षा सूद

झुंझनू में 23 राजस्व व न्यायिक अधिकारीगण की बैंचों का गठन कर, कुल 85549 प्रकरण रखे गए जिनमें से 83712 प्रकरण निस्तारित हुए जिनमें कुल 15164 /- की अवॉर्ड राशि पारित ऑफलाईन कुल 21465 में 9690 प्रकरण निस्तारित कर 63867032/- अवॉर्ड पारित


झुंझनू,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। वर्ष 2022 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज दिनांक 14.05.2022 को ऑफलाईन के साथ साथ ऑनलाइन भी किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान हेमन्त कुमार जैन, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(जिला एवं सेशन न्यायाधीश), झुंझुनू के निर्देशानुसार ऑफलाईन/ऑनलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झुंझुनूं जिले में स्थापित सभी न्यायालयों में किया गया।
वर्ष 2022 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती दीक्षा सूद ने बताया कि ऑफलाईन/ऑनलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण व प्रकरणों की संख्या को देखते हुए कुल 23 राजस्व व न्यायिक अधिकारीगण की बैंचों का गठन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन संदर्भ में धन वसूली और लम्बित प्रकरणों के संदर्भ में अन्तर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली मामले, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर सभी), एम.ए.सी.टी, श्रम विवाद व अन्य सिविल विषयों व लंबित प्रकरणों के संदर्भ में धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम के प्रकरण, धन वसूली के प्रकरण, एम.ए.सी.टी. के प्रकरण, वैवाहिक एवं भरण-पोषण के विवाद, घरेलू हिंसा के विवाद (तलाक को छोड़कर), श्रम एवं नियोजन संबंधी विवादों के प्रकरण तथा अन्य सिविल मामले (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे) इसी के साथ राजस्व मामलों आदि विषयों के पूरे दिन भर पूरे दिन भर में ऑनलाईन कुल 85549 प्रकरण रखे गए जिनमें से 83712 प्रकरण निस्तारित हुए जिनमें कुल 15164 /- की अवॉर्ड राशि पारित हुई। इसी के साथ ऑफलाईन कुल 21465 प्रकरण रखे गए जिनमें से 9690 प्रकरण निस्तारित जिसमें 63867032/- की अवॉर्ड राशि पारित हुई।

Exit mobile version