Site icon OmExpress

राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ सह महिला सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बने अनमोल कुमार

पटना ।राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ सह महिला सेना के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनमोल कुमार को राष्ट्रीय संरक्षक विशाल भारद्वाज एवं राष्ट्रीय संस्थापक अनिल कुमार के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने नियुक्त किया ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि समाज से उपेक्षित उत्पीड़ित विधवाओं और दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सरकारी योजना कल आप दिलाना संगठन का मूल उद्देश्य है
उन्होंने कहा कि राज्य एवं जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला सेना का गठन किया जाएगा जो महिलाओं के अधिकार के लिए अपनी आवाज बुलंद करेगी । उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अनमोल कुमार इस दिशा में बेहतर काम करेंगे

श्री अनमोल कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता बनाए जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए डॉ लक्ष्मण सिंह अंकेश कुमार विश्वजीत कुमार ज्योति कुमारी पिंकी कुमारी पुष्पा कुमारी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है ।

Exit mobile version