Site icon OmExpress

राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर केक काटकर वितरण किए गए फल

बीकानेर।ओम एक्सप्रेस-शहर जिला कांग्रेस कमेटी डी ब्लॉक के द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर केक काटकर को फल वितरण किया गया बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि आज हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के 50 में जन्म दिवस पर हमने कच्ची बस्ती में केक काटकर छोटे बच्चों को फल व बिस्किट वितरण किया शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया की करो ना महामारी को देखते हुए हमने कोई बड़ा आयोजन नहीं किया और लोगों को फल वितरण किया।

कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सदस्य व जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने कहा कि हमने आज राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर लोगों को मस्त व सैनिटाइजर वितरण किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गजेंद्र सिंह सांखला, कांग्रेसी नेता सलीम भाटी, शहर सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, मुमताज बानो, एसटी अध्यक्ष गोवर्धनलाल मीणा, सुमित जोशी, भवानी चौधरी, हंसराज बिश्नोई, विजय खत्री, बिशनाराम गोदारा, कैलाश गहलोत, रुपाराम गोदारा, कैलाश ओझा, प्रशांत व्यास, पाबूराम नायक, विक्रम चांगरा आदि ने मिलकर राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया।

Exit mobile version