Site icon OmExpress

राहुल प्रियंका गाँधी सेना याद रखेगी उनका बलिदान,जो बचा गए देश के लोगो को देकर अपने प्राण : भरत भाई शाह

नई दिल्ली।वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हैं, कोरोना ने लोगो के जीवन में जो तबाही मचाई हैं वो आने वाले कई सालो तक नहीं भुलाई जा सकती। राहुल प्रियंका गाँधी सेना नमन करती है उन वीरो (डॉक्टर्स ) को जिन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी अपना कर्त्तव्य निभाया हैं। जब सारी दुनिया कोरोना की चुनौतियों से लड़ रही थी उस वक़्त देश के सभी डॉक्टर्स अपने सभी रिश्ते नाते, परिवार को भूलकर देश की सेवा कर ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य का पालन कर रहे थे। राहुल प्रियंका गाँधी सेना के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष भरत भाई शाह ने डॉक्टर्स को सम्मानित किया। भरत भाई शाह ने कहा कि हम सैल्यूट करते हैं उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टर्स को जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना से लोगो की जान बचाई हैं और सच्चे दिल से श्रद्धांजलि देते हैं उन कोरोना वारियर्स को जो लोगो की जान बचाते बचाते अपनी जान गवा बैठे। भरत भाई शाह ने कहा कि कोरोना के चलते देश के सैकड़ो डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने परिवार की चिंता ना करते हुए राष्ट्रहित में अपने प्राणो का बलिदान दिया हैं और उनका यह बलिदान स्मरणीय रहेगा।

कोरोना काल में डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों ने जो मानवता की मिसाल पेश की हैं उनकी तस्वीरें देश के सभी हिस्सों से देखने को मिली हैं। एक सख्श जब चाहते हुए भी अपने परिवार के पास ना जा पाए ,एक पिता जब सामने होते हुए भी अपने बच्चो को अपनी गोद में ना उठा सके तो उसके दिल पर क्या गुजरी होगी यह तो एक डॉक्टर ही बता सकता हैं। कोरोना काल में जब इंसान एक दूसरे के पास भी जाने से बच रहा था उस वक़्त सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना मरीजों के माता पिता, भाई बहन ,दोस्त बनकर चौबीसों घंटे उनकी देखभाल कर रहे थे। भरत भाई शाह ने राहुल प्रियंका गाँधी सेना के नेतृत्व में डॉक्टर्स का पुष्प और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया व सरकार से कोरोना काल में अपनी जान का बलिदान देने वाले डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार वालो को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

Exit mobile version