Site icon OmExpress

राहुल प्रियंका गांधी सेना ने आकाश जैन को आगरा जिले का बनाया मीडिया इंचार्ज

आगरा(उप्र)।आगामी 2022 के चुनावों को लेकर कांग्रेस की राहुल प्रियंका गांधी सेना ने चुनावो के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी है। व देश के सभी प्रदेशो में टीम का गठन कर हर सम्भव मजबूती प्रदान करने के लिए राहुल प्रियंका गांधी सेना की टीम का गठन युद्ध स्तर पर चल रहा है जिससे वह किसी भी मोर्चे पर प्रतिद्वंद्वी पार्टी को मात दे सके। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में राहुल प्रियंका गांधी सेना से प्रदेश मीडिया इंचार्ज के लिए पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए सभी जिलों से योग्य व दक्ष कर्मठ व जुझारू लोगों की टीम बनाने के साध साथ पत्रकार ओम दैया नेशनल मीडिया इंचार्ज व राजेश तौमर उत्तरप्रदेश मीडिया इंचार्ज की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा जी* ने उत्तरप्रदेश प्रदेश के आगरा जिले के मीडिया इंचार्ज जिम्मेदारी आकाश जैन को सौपते हुए भरोसा जताया है।

ओम दैया ने कहा को उत्तरप्रदेश के आगरा की कमान सौप से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है।प्रदेश मीडिया इंचार्ज राजेश तौमर ने कहा कि आकाश जैन बहुत ही मेहनती व स्वछ छवि के होने के नाते आगरा जिले में राहुल प्रियंका गांधी सेना की टीम का गठन करने में उचित योगदान देगे जिससे पार्टी को बल मिलेगा।
इस मौके पर ओम दैया ,राजेश तौमर ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Exit mobile version