Site icon OmExpress

राहुल-प्रियंका गांधी सेना ने हाथरस की घटना को लेकर किया सत्याग्रह,

– भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमील उद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में रावली स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें को श्रद्धांजलि दी गयी और उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने आधी आबादी के प्रति बढती घटनाओं और हाथरस की निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर सत्याग्रह किया।

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा प्रदेश के प्रत्येक जिले में आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। दरिंदों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, बेटियां घरों में कैद होकर रह गई हैं जिससे बेटियों का संवैधानिक अधिकार समाप्त हो रहा है। प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है प्रदेश में जनता और बेटियां सुरक्षित नहीं है जिसका जीता जागता उदाहरण हाथरस कांड है

हाजी जमील का कहना है कि सरकार पूरी तरह तानाशाह होकर विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने में लगी है। अगर इतनी ताक़त सरकार दरिंदों को पकड़कर सजा देने में लगाती तो शायद बच्चियां प्रदेश में सुरक्षित रह पाती लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। हम राष्ट्रपति जी से मांग करते हैं प्रदेश सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए जिससे जनता के अंदर से डर का माहौल समाप्त हो सके।

प्रदेश सचिव राजेश जैसवाल ने कहा सरकार सिर्फ जनता की ऊपर दमनकारी नीतियां अपना रही है और गुंडे बदमाशों की पनाहगाह बनी हुई है जिससे उनके हौसले चरम पर हैं। आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिसको प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सत्याग्रह में सभी ने महात्मा गांधी जी को को याद करते हुए कहा ‘बापू तेरे देश में, दरिंदे हैं भाजपा के भेष में’ जैसे नारे लगाए और प्रदेश की जनता से सड़कों पर उतर कर अपने हक की लड़ाई लड़ने की मांग की जिससे प्रदेश में आम जनमानस एवं बेटियां सुरक्षित रह सकें।

जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी पीड़िता के घर पर उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे तभी इस तानाशाह सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए राहुल जी के साथ हद दर्जे की बदतमीजी की जिसको आम कांग्रेसी कार्यकर्ता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और अब सड़कों पर उतर कर इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगा।

सत्याग्रह में पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, सचिव राजेश जैसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री के पी सिंह चंदेल, प्रताप सिंह बघेल, इशू जैन, अजय उपाध्याय, बसंत लाल राजोरिया, सलीम अब्बास, यासीन सिद्दीकी, इरफान कुरैशी, पुष्पेंद्र सोलंकी, नदीम ठेकेदार, अमिल सलमानी, मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version