Site icon OmExpress

राहे में किसान एकजुटता दिवस मनाया गया,करो या मरो का लिया शपथ

रांची , – अनमोल कुमार
दिनांक 26 जुलाई 2021 को किसान आन्दोलन के 8 माह पूरे होने पर भगत सिंह चौक राहे,शहीद बिरसा मुंडा चौट नुरू , महेशपुर एवं ठूंगरूडीह में देशव्यापी किसान एकजुटता दिवस मनाया गया।तीन कृषि कानून रद्द करो, किसानों के फसल के समर्थन मुल्य का कानून बनाओं,लेवर कोड रद्द करो बिजली विल रद्द करो , महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण वापस लो,करोना का निःशुल्क इलाज कराओ आदि नारे लग रहे थे।
मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा एतिहासिक किसान आन्दोलन का 8 माह आज पूरा होने पर देश भर में किसान एकजुटता दिवस मनाया गया।करो या मरो का शपथ लिया गया। संसद सत्र के दौरान किसान संसद प्रतिदिन जारी है।8 अगस्त तक देशव्यापी अभियान चलेगा।9 अगस्त को देशव्यापी भारत बचाओ दिवस मनाया जाएगा। अबतक 600 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं। किसान जीत कर या मर कर वापस जाएंगे।इस अवसर पर पूर्व जीप सदस्य रंगोवती देवी,शंकर मुंडा,श्रवन मुंडा, बिनोद साव,जय सिंह मुंडा,शोभा महतो,करमी देवी,सालू देवी,परेश साल,सुषेण हजाम,पीतमवर मुंडा,घासी राम मुंडा, गोवर्धन मुंडा, दुर्गाचरण मुंडा,चैतु कुम्हार, शिवचरण मुंडा, बुद्धदेव मुंडा,धर्म मुंडा,सोहराई मुंडा सुषेण मुंडा लखाय मुंडा,मिलूं कुम्हार ,एतरम लोहरा आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version