Site icon OmExpress

रिद्धकरण सेठिया बने बीयूवीएम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बीकानेर। राजस्थान खाद्य वस्तु व्यापार संघ के उपाध्यक्ष और विभिन्न व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष रहे रिध्दकरण सेठिया को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बीयूवीएम) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंडल के पदाधिकारियों ने सेठिया के सामाजिक एव व्यापारी कार्यों का उल्लेख करते हुए आम सहमति से यह निर्णय लिया है। सेठिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना राजस्थान प्रदेश के हित में माना जा रहा है। दिल्ली में व्यापार दिवस पर राष्ट्रीय सम्मेलन में सेठिया को यह पद दिया गया। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनमें अलावा उपभोक्ता मामलात राज्यमंत्री अश्विनी चौबे तथा एमएसएमई राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा भी उपस्थित रहे। सम्मेलन में बीयूवीएम की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन प्रहलाद नारायण खंडेलवाल, मोहन गुरनानी, तारकनाथ त्रिवेदी, अशोक मोदी, किशोरभाई खारावाला, बाबूलाल गुप्ता, विजयप्रकाश जैन, रिद्धकरण सेठिया, मुकुन्द मिश्रा, चिरंजीव सिंह, शिवकुमार जैन, नवीन वर्मा, टी. सौंदर्यराजन, टाइगर सिंह, एन. आर अग्रवाल व सुनील मेहरा ने शिरकत की। बीकानेर के प्रमुख उद्यमी रिद्धकरण सेठिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर शुभकामनायें प्रेषित की।

Exit mobile version