Site icon OmExpress

रिद्धिसार फाउंडेशन द्वारा विकलांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

बीकानेर / 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस पर रिद्धिसार फाउंडेशन ट्रस्ट अध्यक्षा शोभा सुथार व उनकी टीम ने दिव्यांग सेवा संस्थान गंगाशहर जाकर वहाँ दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीयता के साथ मनाया
दिव्यांग सेवा संस्थान व रिद्धिसार फाउंडेशन के सयुक्त प्रयास से 15 दिन चलने वाले एड्स पखवाड़े में एड्स जागरूकता अभियान विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे लोगो को एड्स के प्रति जागरूक व बचाव तथा विधिक लाभ की जानकारी दी।
इस मौके पर शोभा सुथार ने कहा कि आप भले ही तन से दिव्यांग हो सकते हो पर मन से कभी अपने आप को कमजोर नही समझना है, उन्होंने बच्चों को रक्त-दान आदि सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया ओर संस्थान संचालक जेठाराम बारूपाल को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Exit mobile version