Site icon OmExpress

रिद्धि-सिद्धि भवन में 14 को 3 मुख्य दिवस एक साथ मनाएंगी भाविप इकाइयां




-भारत विकास परिषद की तीनों इकाइयां मनाएंगी तीन मुख्य दिवस 


बीकानेर।भारत विकास परिषद बीकानेर में कार्यरत इकाइयां सम्मिलित रूप से हिन्दु संस्कृति क़े तीन बड़े दिवस एक साथ मिलकर स्थानीय रिद्धि सिद्धि भवन, रानी बाजार में दिनांक 14 जनवरी को आयोजित करने जा रहीं है. नगर इकाई क़े सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि इस समारोह में स्वामी विवेकानंद जयंती, लोहड़ी व मकर संक्रांति भारत विकास परिषद कि मुख्य शाखा, मीरा शाखा व नगर इकाई क़े सभी सदस्य सपरिवार इस समारोह में भाग लेंगे।
मीरा शाखा श्रीमती शशि चुग ने बताया कि इस समारोह में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी क़े जीवन पर व्याख्यान होगा इसके पश्चात् परम्परागत तरीके से लोहड़ी मनाई जाएगी तथा सभी उपस्थित सदस्यों व परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
भारत विकास परिषद कि मुख्य शाखा क़े  योगेंद्र भाटी ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम क़े पश्चात् स्नेह मिलन आयोजन किया जायेगा। 

Exit mobile version