Site icon OmExpress

रिवरसाइड स्टूडियोज से गहरे होंगे भारत-यूके संबंध

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल द्वारा हाल ही में अधिग्रहीत अनिल अग्रवाल रिवरसाइड स्टूडियोज का दौरा किया। लंदन स्थित यह ऐतिहासिक स्टूडियो, जो सौ वर्षों से अधिक पुराना है, अब ‘अनिल अग्रवाल रिवरसाइड स्टूडियो ट्रस्ट’ के नाम से जाना जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय और वैश्विक कला एवं संस्कृति को एक साझा मंच प्रदान करना है।

स्टूडियो का निरीक्षण करने के बाद मेघवाल ने कहा, “कला की शक्ति सीमाओं से परे जाती है और लोगों को जोड़ती है।” यह स्टूडियो अब भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कला के प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

इस अवसर पर कानून सचिव सोहन लाल, निजी सचिव राजीव वर्मा, अतिरिक्त निजी सचिव अंशु भारद्वाज, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव पंकज अग्रवाल और अधिवक्ता जगदीश सोलंकी भी मौजूद थे। रिवरसाइड स्टूडियोज में पहले द बीटल्स और डेविड बोवी जैसे दिग्गजों ने प्रस्तुति दी है, और अब यह भारतीय कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के लिए एक वैश्विक मंच बनकर उभरने वाला है।

अनिल अग्रवाल की इस पहल से भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version