-पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत


रींरींगस में बैंड बाजे के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रागस (सुशील कुमार वर्मा) तहसील क्षेत्र में रविवार को ब्राह्मण नवयुवक मंडल एवं ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम की दिव्य एवं भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई जिसका कस्बेवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे ब्राह्मण धर्मशाला से पंडितों के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया। इस अवसर पर महाकाल उज्जैन से आई महाकाल की टीम ने अपने वाद्य यंत्रो से प्रस्तुतियां दी, वहीं शोभायात्रा के दौरान सैकड़ो महिलाएं एक ही परिधान में नजर आई। शोभायात्रा में क्षेत्र के प्रसिद्ध बैंड बाजों की मधुर ध्वनि के साथ भगवान भोलेनाथ एवं परशुराम की जीवंत झांकी जब नगर भ्रमण पर निकली तो लोगों ने स्वागत किया एवं अन्य समाजों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह वर्धन किया। शोभायात्रा में सबसे आगे क्षेत्र के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र का जाप किया गया एवं पीछे क्षेत्र के प्रसिद्ध संत आमजन को आशीर्वाद देते चल रहे थे। शोभायात्रा में नगरपालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश बुटोलिया, सचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष मंगल डाकवाला, ब्राह्मण नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव पुनीत शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश कोरखन्या, महेश बागड़ा सतीश तिवारी, आशीष डाकवाला, कमल कांत मिश्रा, राकेश भातरा, गोविंद डाकवाला, सुरेंद्र बिवाल, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश भातरा, निखिल भातरा, मुकुट लाटा, महावीर जोशी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान रींगस थाना अधिकारी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
