Site icon OmExpress

रीट पेपर धांधलीः SOG ने ग्राम सेवक को किया गिरफ्तार

आरोपी ने अनेक अभ्यर्थियों को कराया पेपर उपलब्ध।
नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा अधिकारी”)।
रीट पेपर धांधली मामले में जांच कर रही राजस्थान एसओजी ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसओजी ने परीक्षा से पूर्व अनेक अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी ग्राम सेवक को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें, कि रीट पेपर लीक प्रकरण मामले में एसओजी अब तक 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी ने रीट परीक्षा से पूर्व अनेक अभ्यर्थियों के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था सहित अपने परिजनों के लिए भी प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए थे। एसओजी के मुताबिक रीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए ग्राम सेवक नरेंद्र खानपुर पंचायत समिति भीनमाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ग्राम कूका जिला जालोर का निवासी है। जिसका पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी नरेंद्र ग्राम सेवक ने भीनमाल में परीक्षा से पूर्व अनेक अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने और अपने परिजनों के लिए भी प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की जानकारी प्राप्त हुई है। रीट प्रकरण में एसओजी की यह 39 वीं गिरफ्तारी है। गिरफ्तार आरोपी से एसओजी की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान और भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version