Site icon OmExpress

रीट 23-24 जुलाई को: 15.66 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे

एडमिट कार्ड से पहले जिला आवंटन हुआ,परीक्षा से 1 घंटा पूर्व सेंटर पर पहुंचना जरूरी…अबकी नेटबंदी नहीं

जयपुर।रीट-2021 में पेपर लीक से सबक लेते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट 2022 में सख्ती की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले तक ही एंट्री मिलेगी। इस बार सबसे बड़ी राहत यह होगी कि 23 और 24 जुलाई को परीक्षा वाले दिन नेटबंदी नहीं होगी। साथ ही, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से पहले ही जिला आवंटित कर दिया गया है। चार में से लेवल-1 की परीक्षा 1 पारी में और लेवल-2 की परीक्षा 3 पारियों में होगी। रीट में 15.66 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

23 जुलाई को प्रथम पारी में सुबह 10 से 12:30 बजे तक लेवल-1 और दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-2 की परीक्षा होगी। 24 जुलाई को दोनों पारियों में लेवल-2 की परीक्षा होगी। पहली पारी में सुबह 9 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद एंट्री गेट बंद हो जाएगा और प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इधर…परेशानी बड़ी; तीन सौ किमी दूर दिया परीक्षा केंद्र
अभ्यर्थियों को दूर-दराज जिलों में परीक्षा केंद्र देने की शिकायत पहुंची है। धौलपुर के जतिन शर्मा को जयपुर और अपूर्वा को कोटा में सेंटर दिया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि साढ़े तीन सौ किमी दूर परीक्षा केंद्र दिया गया है।इधर, जिला प्रशासन ने परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी 21 से 24 जुलाई तक अवकाश नहीं ले सकेंगे।

एक घंटे पहले तक ही प्रवेश देने का नियम बनाया गया है ताकि परीक्षा शुचिता के साथ संपन्न हो। पहले जिला आवंटन के पीछे मकसद है कि अभ्यर्थी संबंधित जिले में जाने की तैयारी कर सकें। -एलएन मंत्री, बोर्ड प्रशासक और मुख्य समन्वयक रीट-2022

https://telegram.me/Shikshavibhag
Exit mobile version