Site icon OmExpress

रुक्टा ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

बीकानेर 8 दिसम्बर। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) द्वारा प्रांत स्तर पर आज किसानों द्वारा आयोजित भारत बंद का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। रूक्टा महामंत्री डॉ विजय कुमार ऐरी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए श्रम कानून और कृषि कानूनों का विरोध किया गया हैए और राष्ट्रहित व आमजन के हित में इन कानूनों को समाप्त करने की मांग की गई है। इसी क्रम में आज रुक्टा द्वारा पूरे प्रांत में श्रम कानूनों एवं कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। डूंगर काॅलेज इकाई सचिव डॉ. नरेंद्र नाथ ने बताया कि रुक्टा की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर रुक्टा की स्थानीय इकाई द्वारा श्रम कानूनों एवं कृषि कानूनों के विरोध में दोपहर 12 बजे महाविद्यालय प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया गया। किसान आंदोलन के समर्थन में स्लोगनों द्वारा अपना समर्थन व्यक्त किया गय। प्रदर्शन में डॉ. एजाज अहमद कादरी, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. मुकुंद नारायण, डॉ. अशोक कुमार, डाॅ. संदीप महला, डॉ. लीना शरण, डॉ. कैलाश स्वामी, डॉ. विमल गौड़ तथा डॉ. नरेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक साथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपनी सहभागिता निभाई।

Exit mobile version