रेडक्राॅस सोसायटी के सचिव विजय खत्री ने बताया कि नगर निगम एवं जिला पुलिस विभाग के माध्यम से तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतिदिन दोनों समय लगभग 1200 जरुरतमंद लोगों को कुल 2400 भोजन पैकेटों का वितरण किया जा रहा है ।
खत्री ने बताया कि वार्ड नंबर 60 व 61 , सोनी नगर इंडस्ट्रियल एरिया , सिटी कोतवाली में नगर निगम, जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना, समता नगर की झुग्गी झुग्गी झोपड़ी एरिया , उदासर फाटा तिलक नगर की तरफ, अंबेडकर कॉलोनी शिवबाड़ी और वल्लभ गार्डन , सर्वोदय बस्ती और एमएन अस्पताल के पीछे तथा जैन कॉलेज के पीछे के क्षेत्र में रेडक्राॅस सोसायटी के कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन पैकेट वितरण किये जा रहे हैं ।
रेडक्राॅस सोसायटी उपलब्ध करवा रही जरूरतमंद लोगों को भोजन

