Site icon OmExpress

रेत के समन्दर में हजारों कण्ठों से गूंजा उद्घोष – मिलकर हराएंगे कोरोना को

-:महानरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों ने एक साथ ली कोरोना जागरुकता शपथ

जैसलमेर, 27 जून/कोरोना महामारी से बचाव के लिए व्यापक जनचेतना जगाने के लिए जारी विशेष जागरुकता अभियान के अन्तर्गत शनिवार को जिले भर में महानरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों ने एक साथ समवेत स्वर में कोरोना जागरुकता की शपथ ली।
जिले भर में श्रमिकों ने श्रम की स्वेद के साथ कोरोना जागरुकता की शपथ लेते हुए यह संकल्प व्यक्त किया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी सुरक्षा उपाय एवं सावधानियां बरतेंगे तथा घर-परिवार और अपने आस-पास, गांव-ढांणियों में भी लोगों को इस बारे में जागरुक करेंगे।

इन श्रमिकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा-पूरा पालन करते हुए शपथ ली।
इस दौरान महानरेगा श्रमिकों को कोरोना जागरुकता के लिए राज्य सरकार से प्राप्त प्रचार सामग्री भी प्रदान की गई। कई स्थानों पर महिला श्रमिकों ने अन्य श्रमिकों ने शपथ दिलायी।

Exit mobile version