Site icon OmExpress

रेप केस में मंत्री महेश जोशी के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस!


जयपुर। राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दिल्ली पुलिस दुष्कर्म केस में रोहित जोशी को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंच गई है। एसीपी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम जयपुर पहुंची लेकिन रोहित जोशी अपने घर पर नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मंत्री महेश जोशी के भी घर गई लेकिन जोशी भी घर पर नहीं थे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम में एक महिला ऑफिसर शामिल है, जो दिल्ली पुलिस को लीड कर रही हैं। दिल्ली पुलिस बार-बार रोहित से संपर्क कर रही थी पर संपर्क नहीं होने पर पुलिस को जयपुर आना पड़ा। अब दिल्ली पुलिस ने 18 मई को पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए रोहित जोशी को समन जारी किया है। उल्लेखनीय है कि आठ मई को जयपुर की रहने वाली एक 23 साल की महिल पत्रकार ने रोहित जोशी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। युवती का आरोप है कि रोहित जोशी ने नशीली दवा पिलाकर उसके साथ सवाई माधोपुर में दुष्कर्म किया और फिर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का वादा कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट की और गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत दिल्ली के सदर थाना इलाके में जीरो एफआईआर दर्ज करवाया थी, जिसे बाद में प्राथमिकी में बदल दिया गया। अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहित पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। वहीं बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद मंत्री महेश जोशी की पत्नी की तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें ब्रेन हैमरेज की आशंका के चलते एमएसएस अस्पातल में भर्ती कराया गया। मंत्री की पत्नी आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version