Site icon OmExpress

रेल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर : कोविड-19 से प्रभावित होने पर विशेष अवकाश मिलेगा

बीकानेर। कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमित हुए रेलकर्मियों की खुद की छुुट्टी लग रही थी और अनुपस्थिति दर्ज की जा रही थी लेकिन पिछले वर्ष सितम्बर-2020 में रेलवे बोर्ड द्वारा इस आशय के आदेश जारी किए गए थे अब उत्तर-पश्चिम रेलवे में कार्यरत रेलकर्मियों या उनके परिवार के सदस्य के भी संक्रमित होने पर विशेष अवकाश मिल सकेगा। इस सम्बन्ध में उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ पिछले काफी समय से रेलवे जीएम से समय-समय पर ज्ञापन, ध्यानाकर्षण कराया जा रहा था। संघ के महामंत्री अजय कुमार त्रिपाठी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों को अब उत्तर-पश्चिम रेलवे ने भी लागू कर दिया है। अब कोरोना संक्रमित होने पर अनुपस्थिति दर्ज नहीं की जा सकेगी और बाकायदा विशेष अवकाश रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बाबत् पहले पूरे जाने पर अधिकांश प्रभारियों/अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से जबरन अर्जित अवकाश (एलएपी) के लिए प्रार्थना पत्र लिए जा रहे थे जो नियमविरुद्ध होने के साथ अनुचित थे। लेकिन अब जोन के सभी प्रभारियों/अधिकारियों द्वारा सकारात्मक अनुपालना की जाएगी।

Exit mobile version