Site icon OmExpress

रेस्टोरेंट के संचालक नशा करोबारी को किया पुलिस ने काबू

OmExpress Magazine 7th Year

बीकानेर। जिले मे नशा का कारोबार चरम पर है पुलिस आये दिन नशे के सौदागरों को पकड़ती है लेकिन चोरी छिपे आम लोगों व होटल संचालकों, रेस्टोरेंट वालों के पास पहुंच रहा है इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने एक रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार जेएनवीसी थानाधिकारी राणीदान को सूचना मिली कि दुबई दरबार रेस्टोरेंट मूर्ति सर्किल के अंदर एक हुक्का बार चलता है जहां रोजाना लडके व लड़कियां नशा करने आते है। इस पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दबिश देकर मोहम्मद गुल पुत्र ईशाक मोहम्मद निवासी ट्रांसपोर्ट गली को पकड़ा जो अपने रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का के माध्यम से लड़के व लड़कियों को नशा करवाता है। जानकारी ऐसी मिली है कि पुलिस की दबिश के समय भी हुक्का बार में लड़के व लड़कियों मौजूद थी।

Exit mobile version