Site icon OmExpress

रोटरी क्लब जयपुर द्वारा 30 इंटरेक्ट क्लबों का संयुक्त अध्यक्ष शपथ समारोह संपन्न

जयपुर (राहुल मेघवंशी) रोटरी क्लब जयपुर द्वारा प्रायोजित इंटरेक्ट क्लबों का अधिष्ठापन समारोह DGE रोटे डॉ बलवंत सिंह चिराना ( मुख्य अतिथि) में आयोजित हुआ।
इंटरेक्ट क्लब चेयरमैन रोटे पीयूष जैन ने बताया कि जयपुर के नामचीन 30 विद्यालयों द्वारा प्रायोजित क्लब के अध्यक्ष व सचिव को पद की शपथ दिलाई गई ।
अध्यक्ष रोटे सुरेंद्र स्वरूप में क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को आव्हान किया कि वे रुचि लेकर विभिन्न प्रोजेक्ट पर कार्य करके रोटरी के साथ जुड़ने का गौरव हासिल करें ।
सचिव दुर्गेश पुरोहित ने उपस्थित सभी स्कूल का आभार प्रकट किया।

Exit mobile version