Site icon OmExpress

रोटरी क्लब ने किया बेंचो का उद्घाटन

बीकानेर। बीकानेर के स्थानीय मुरलीधर व्यास नगर सामुदायिक भवन पार्क में रोटरी क्लब द्वारा स्थानीय लोगों की सहायतार्थ एवं वृद्ध जनों के आराम हेतु लगाई गई बेंचो का आज उद्घाटन किया गया । एमडी वी सेलिब्रिटी ग्रुप के संयोजक योगेश बिस्सा ने बताया कि जहां अभी कुछ समय पूर्व ही बीकानेर की सामाजिक कार्यों में सदैव सरोकार की भूमिका निभाने वाली व पर्यावरण के प्रति जनचेतना जागृत करने वाली बीकानेर की प्रमुख संस्था रोटरी क्लब द्वारा इसी सामुदायिक भवन पार्क में मिनी फॉरेस्ट प्लान के अंतर्गत पर्यावरण को बढ़ावा देने अंतर्गत पौधे लगाकर एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप के सदस्यों को इसके संरक्षण का कार्यभार सौंपा गया था वही आज लगाई गई बेंचो का उद्घाटन कर यहां के स्थानीय निवासियों विशेषकर वृद्ध जनों के सहायतार्थ विशेष सहयोग प्रदान किया गया ।
एम डीवी सेलिब्रिटी ग्रुप के सचिव पवन राठी के अनुसार इस अवसर पर जहां एक और रोटरी क्लब से प्रमुख रूप से दिनेश आचार्य, राजेश चुरा, विजय कुमार हर्ष, महेंद्र चुरा आदि गणमान्य उपस्थित हुए वही एम डी वी सेलिब्रिटी ग्रुप की ओर से दिनेश जी बिस्सा, ग्रुप संयोजक योगेश बिस्सा, ऋषि कुमार तंवर, पवन राठी, राजेश भार्गव पवन स्वामी विनोद सोनी पंकज पारीक अजय पुरोहित एवं बृजेश आदि अनेक सदस्य भी मौजूद थे ।

Exit mobile version