Site icon OmExpress

रोटरी मरुधरा द्वारा बेसिक कॉलेज में आयोजित हुआ वैक्सीनेशन शिविर, 200 लोग हुए लाभान्वित

बीकानेर / कविता कंवर
कोरोना महामारी से बचने के लिए केंद्र एवम राज्य सरकार लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हो निरन्तर प्रयासरत है।

इसी संदर्भ में रविवार को रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा द्वारा बीकानेर के ख्यातिनाम बेसिक कॉलेज में माहेश्वरी डिस्पेंसरी के सहयोग से वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया।

संयोजक अमित व्यास ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी आयु वर्ग के लोगों इस शिविर में प्रथम एवम दूसरी डोज लगवाए गए। इस शिविर में ऑनलाइन के साथ साथ स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई।

क्लब सचिव पंकज पारीक में बताया कि क्लब अध्यक्ष रोटे राजेश बवेजा द्वारा इस सेवा में सहयोग हेतु माहेश्वरी सिटी डिस्पेंसरी की टीम एवम बेसिक कॉलज के प्राचार्य को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी तंत्र के सहयोग से इस प्रकार के सेवा शिविर क्लब द्वारा निरन्तर लगवाए जाएंगे।

कार्यक्रम में क्लब के रोटे पंकज पारीक, रोटे अमित व्यास, रोटे ऋषि धामु,रोटे नारायण कल्याणी एवम रोटे शरद कालड़ा आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Exit mobile version