Site icon OmExpress

रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों ने किया जिला कलक्टर श्री नमित मेहता का अभिनंदन

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के सदस्यों ने आज जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता से औपचारिक भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

क्लब अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा, सचिव प्रशांत कल्ला ने जिला कलेक्टर महोदय को क्लब की गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकार के प्रकल्प पर विस्तार से चर्चा की।

क्लब ट्रेनर पवन चांडक, उपाध्यक्ष कमल राठी, डायरेक्टर गौरव चौधरी ने क्लब की मासिक पत्रिका वी रोट्रैक्टर की प्रति भेंट की।

कलेक्टर श्री नमित मेहता ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की धरोहर होती है। सामाजिक संगठनों का समाज में अत्याधिक महत्व है, तथा इस कोरोना काल में बीकानेर के सर्वांगीण विकास के अनेक प्रकल्प हमारे युवा साथियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर करने का स्वागत किया है।

Exit mobile version