Site icon OmExpress

रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर एव फ्लोरल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर

बीकानेर।रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष प्रशांत कल्ला एव सचिव मेहुल पुरोहित ने बताया कि 4 जुलाई को फ्लोरल हॉस्पिटल शिव वैली में हड्डी रोग जांच शिविर रखा गया है इस संदर्भ में प्रकल्प संयोजक विनय हर्ष एवं सहसंयोजक रोहित पच्चीसिया ने बताया की इस जांच शिविर में डॉक्टर पंकज मोहता द्वारा परामर्श निशुल्क होगा साथ ही उनके द्वारा लिखी गई खून की जांच एवं एक्स-रे भी निशुल्क होगा । इसके साथ साथ घुटने दर्द के मरीज के लिए पीआरपी थेरेपी भी निःशुल्क की जाएगी । इस शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक का रहेगा । केवल 100 मरीज का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा । रजिस्ट्रेशन 9928405048 नंबर पर दर्ज करवाया जा सकता है ।

Exit mobile version