Site icon OmExpress

रोहतक में किन्नर के घर पर लाठी-डंडों के साथ बदमाशों ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हर्षित सैनी
रोहतक, 29 जनवरी। रोहतक के सलारा मोहल्ले में बुधवार को कुम्हारों वाली गली में रह रहे किन्नरों के घर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश गेट पर लाठी-डंडों से वार कर फरार हो गए। उन्होंने बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। हमलावरों की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। किन्नरों ने दूसरे गुट पर हमला करने का आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायत दी है।
ज्ञात रहे कि कुम्हारों वाली गली में बेबी किन्नर रहती है। सुबह 5 बजे दो गाड़ियों में कुछ लोग आते हैं और गाड़ी से उतरते ही बेबी किन्नर के मकान के गेट पर हमला कर दिया। वे काफी देर तक लाठी-डंडों गेट पर बरसाते रहे। इसके बाद सीसीटीवी तोड़ दिए। हालांकि सीसीटीवी तोड़ने से पहले उनकी गतिविधियां कैद हो चुकी थी। बेबी किन्नर ने गोहाना के अन्नू किन्नर, स्वीटी किन्नर और विक्रम पर हमला करने का आरोप लगाया है।

बेबी ने रोहतक की सलारा मौहल्ला पुलिस चौकी में शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज ले ली है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version