Site icon OmExpress

रोहित और अक्षय दोनों ने आपस में की लड़ाई , पुलिस ने आकर दोनों को किया अलग

नई दिल्ली । रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इस फिल्म के एक्टर अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर आप सभी भी हैरान रह जाएंगे. क्योंकि इस वीडियो में अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी आपस में लात घूसों के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं.अब अक्षय कुमार का यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे देखकर हर कोई इस चिंता में आ गया है कि अब पता नहीं इन दोनों की फिल्म ‘सूर्यवंशी अब आगे बन भी पाएगी या नहीं. क्योंकि इन दोनों के बीच हाथापाई की नौबत तो आई ही लेकिन बात इतनी बढ़ गई की पुलिस का बीच बचाव के लिए आना पड़ा.

इस वीडियो की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी पूरी तरह फिल्मी अंदाज में एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते और फाइट करते नजर आ रहे हैं. इस झगड़े का वीडियो बनाने वाला भी कोई अनजान शख्स नहीं बल्कि इस फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हैं.
इस वीडियो को खुद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर किया है. जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “ब्रेकिंग न्यूज- एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है.” अब अक्षय का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर बड़े मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.
बता दें कि फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम ‘वीर सूर्यवंशी’ होगा. अक्षय और कैटरीना के साथ इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे. फिल्म के निर्माता करण जोहर और रोहित शेट्टी हैं, ये फिल्म 27 मार्च, 2020 में रिलीज होगी.

Exit mobile version